19 Apr 2024, 04:12:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 12 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 12 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
इस समय लोग आपके बेहतरीन विचारों को सुनने –जानने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आपको अब उनसे जो भी बात मनवानी है,आप आसानी से मनवा सकते हैं,इसके लिए कोई कसर न छोड़ें। अपनी अधिकार जताने की प्रवृति को नियंत्रण में रखें,यह आपके खिलाफ जा सकती है। अपना दिमाग खुला रखें,आपको किसी करीबी से कोई अप्रत्याशित खबर मिल सकती है। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपकी सेहत के लिहाज से काफी अच्छा है। हालाँकि कुछ अधिक सोचने के कारण आपको तनाव हो सकता है जिससे आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आप इस बात पर ध्यान दें कि ऐसा किस कारण से हो रहा है,इससे आप तनाव से बच पायेंगे। आपको यह समझना होगा कि आपकी सेहत आपके अपने हाथों में है। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आपको यह बात माननी ही होगी कि चाहे किसी रिश्ते में खूब सारा प्यार हो लेकिन फिर भी उसे टिकने के लिए कोई ठोस आधार जरूर चाहिए। केवल प्यार होना ही काफी नही है , आपको इसका अनुभव अपने पार्टनर को कराना भी होगा। आप पिछले कुछ समय से प्यार दिखाने से परहेज कर रहे हैं , अगर आपने अपनी इस आदत को नही सुधारा तो आपके पार्टनर सोचेंगे कि अब आपकी उनमें कोई रुचि नही रह गई है, हो सकता है कि आपको छोड़ने के बारे में सोचें। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
एक दोस्त या एक गाइड के माध्यम से छात्रों को एक नया करियर विकल्प मिल सकता है और आप अपने करियर के रूप में इसे चुन सकते हैं पर आपको एक गहन अनुसंधान की सलाह दी जाती है। आज पेशेवरो में नई उर्जा का संचार हो सकता है। यह किसी भी परियोजना को शुरू करने के लिए एक अच्छा दिन है। सहकर्मी आपके मददगार साबित होंगे और आप एक टीम के नेता की भूमिका अच्छी तरह से निभाएंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »