29 Mar 2024, 18:13:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 12 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 12 2020 12:12AM | Updated Date: Dec 12 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आप दृढ निश्चय वाले इंसान हैं और आप एक बार कोई काम शुरू कर दें तो पूरी मेहनत से उसे पूरा करते हैं। आप औरों के कहने पर नही जाते, आप वह भी करने की क्षमता रखते हैं जो दुसरे कभी नही कर सकते ,इसीलिए आप उनसे आगे हैं। अपना यह नजरिया हमेशा बनाये रखें तो आप उन मंजिलों पर भी पहुँच सकते हैं जो दुसरे सोच भी नही सकते। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
सांस से जुडी छोटी –मोटी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसी किसी जगह पर जाने से बचें जहाँ एलर्जी पैदा करने वाले पदार्थ मोजूद हो सकते हैं। जो खनन या फिर इसी प्रकार के क्षेत्र में काम करते हैं ,उनके लिए इनसे बच पाना पूरी तरह तो संभव नही है लेकिन उन्हें अपने स्वास्थ्य में सुधार होने तक सावधानी के तौर पर कुछ दिन काम से छुट्टी ले लेनी चाहिए ताकि समस्या ज्यादा न बढ़े। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन आपका लिए बहुत ख़ास रहेगा क्योंकि आप जिंदगी में पहली बार प्यार को आध्यात्मिकता के साथ जोड़कर देख पायेंगे। जो आपस में बहुत प्यार करते हैं ,वे अपने सम्बन्ध को किसी परम्परागत तरीके से कोई समारोह करके अगले स्तर पर ले जाना चाहेंगे लेकिन अगर आपके परिवार को इससे कोई परेशानी है तो आप सही समय का इन्तजार कर सकते हैं। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
अवलोकन और विश्लेषण की आपकी शक्ति आज अपने चरम पर होगी अतः अगर आप किसी भी नौकरी में हैं और अगर इन कौशल की आवश्यकता है , तो आज सफलता आपके कदम चूमेगी। वैज्ञानिकों , जांचकर्ताओं और शोधकर्ताओं के लिए आज एक उपयोगी दिन होगा। आज आप रचनात्मक और निष्कपट तरीके से अपने कार्यस्थल पर समस्याओं का हल खोजेंगे जो की आपके कार्यालय में सराहा जायेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »