20 Apr 2024, 11:34:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 10 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2020 12:14AM | Updated Date: Dec 10 2020 12:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आप बहुत अच्छे निर्णायक हैं और सब चीजों का आसानी से विश्लेष्ण कर लेते हैं। आज आपको अपनी इस विशेषता के लिए खूब तारीफ मिलेगी। लोग अच्छी तरह काम करने के लिए आपकी और देखेंगे और आपसे सीखेंगे। आपको किसी खतरनाक जगह पर यात्रा करने की जरूरत सम्बन्धी सूचना मिलेगी। घबराएं नही,यह यात्रा छोटी सी होगी। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आपको यह बात समझ आ जायेगी कि केवल जीवनशैली में छोटे छोटे बदलाव लाने भर से ही आप अधिक खुशहाल और स्वस्थ जीवन बिता सकते हैं। जिस आदत के बारे में आप जानते हैं कि यह आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है ,उसे छोड़ दें। आप अपने भीतर उसे छोड़ने की ताकत महसूस कर सकते हैं। अगर आप पहले से ऐसी कोई आदत छोड़ चुके हैं तो अब आपको इन बदलावों का अच्छा असर अपने शरीर और मन दोनों पर दिखना शुरू हो जाएगा। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आज आपके सम्बन्ध को एक नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियाँ भी पता चलेंगी जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जायेगी। आप उनके प्रति बेहद लगाव महसूस करेंगे और आगे चलकर उनके साथ विवाह का फैसला भी ले सकते हैं। हालाँकि कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं , उनसे आपको सावधान रहना होगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
अब आपके करियर में कितनी बाधाएं आती है , इससे कोई फर्क नहीं पड़ता क्यों की आप उन सब बाधाओं को पार कर जाएंगे जैसे की वो कभी थी ही नहीं। सफलता अब सहजता से आएगी , लेकिन आपको अति आत्मविश्वास की भावना से बचना होगा। आपको ये एहसास करने की जरूरत है की भाग्य की भूमिका भी उतनी ही है जितनी आपकी क्षमता , लेकिन ये जरुरी नहीं की भाग्य हमेशा आपका साथ दे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »