29 Mar 2024, 20:54:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 10 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 10 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 10 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आपके लिए बहुत सारा काम है ,व्यस्त रहेंगे। जल्दी के चक्कर में अपने किसी शुभचिन्तक को नाराज ना करें। नम्र बने रहें। आपकी सकारात्मकता के कारण नए अवसर मिलेंगे। धीरज रखें ,परिवर्तन ही शाश्वत नियम हैविसिलिये बदलाव तो आपके जीवन में भी होना ही है। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप अपने रूटीन को बदलने के बारे में सोच रहें हैं। लेकिन अच्छी तरह से सोचे बिन इसे न बदलें। आप भविष्य के बारे में सोचते हुए अपने वर्त्तमान को भुला देते हैं। इससे बचें। अपनी वर्तमान जीवनशैली में फिलहाल कोई बदलाव न करें,उस का मजा लें। अगर आप अकेले रह रहें हैं तो आपकी सेहत पूरी तरह आपके हाथों में है। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने अपने संबंधों में अधिक तर्क और सवाल जवाबों से काम लेंगे। किसी अच्छे आदमी के साथ इस तरह का औपचारिक व्यवहार उसे नाखुश कर सकता है जिससे दिन असफलता में बदल जाएगा जबकि आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता था। अपनी और अपने पार्टनर की सेंसुअलिटी को नए सिरे से तलाश करें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नौकरी की संभावनाओं के बारे में कुछ अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। आपको अपनी पसंद की कंपनियों में एक साक्षात्कार के लिए बुलाया जा सकता है। आज उभरते हुए लेखकों के लिए यह एक महान दिन हो सकता है क्यों की आपके लेख या आपकी पुस्तक प्रसिद्ध प्रकाशक के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »