सिंह दैनिक राशिफल
आप फिलहाल अपने जीवन की केन्द्रीय समस्या को सुलझाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। ऐसा भी संभव है कि आप इसे सुलझाने के लिए अपनी सामजिक और वित्तीय जिम्मेदारियों से भी छुट्टी ले लें। हालाँकि आपको यह भी समझना है कि आपके जल्दी मचने से इस समस्या का स्थायी समाधान नही निकलेगा। आपको धीरज से काम लेना होगा।
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
पिछले कुछ समय से आप अपने वजन में बढ़ोतरी महसूस कर रहे हैं,आप इसके बारे में काफी जागरूक भी हैं लेकिन आप इसके लिए कुछ कर नही रहे हैं। हो सकता है कि आज आपको इसके बारे में कहीं से कोई डाइट रूटीन मिल जाए। आप हल्का फुल्का व्यायाम भी कर सकते हैं। व्यस्त सडको पर न घूमें क्योंकि आपको धूल मिटटी से एलर्जी हो सकती है। मास्क पहनकर चलें।
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति ऐसी है कि आप बहुत रोमांटिक और भावनात्मक महसूस करेंगे। आप अभी तक प्यार के मामले में कोई भी जरुरत होने पर केवल बोलकर ही काम चलाते रहे हैं लेकिन अब आप इन जरूरतों के लिए खुद को दिल से समर्पित करने के लिए तैयार हैं। कुछ करने की आपकी यह दिली पुकार आपको बहुत महत्वपूर्ण समय पर समझ आई है और अगर आप अपने प्रेम सम्बन्ध को आगे बढाना चाहते हैं तो आपको बिना देर किये गंभीर हो जाना चाहिए।
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्य क्षेत्र का भाग्य आपके साथ चल रहा है और आपके पास काफी परियोजनायें है , फिर भी आज एक नया अवसर आपको मिल सकता है जो की आपके करियर के लिए काफी अच्छा रह सकता है। ये आपके कार्य क्षेत्र में आप पर अधिक जिम्मेदारी डालेगा। आप थोड़ा बदलाव चाहेंगे। आपको ये अवसर कार्यालय के भीतर उपलब्ध हो सकता है। इस के बारे में किसी भी जानकारी के प्रति सचेत रहें , हालांकि, आपका वेतन उतना ही रहेगा।