18 Apr 2024, 16:30:49 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 09 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2020 12:13AM | Updated Date: Dec 9 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें। आज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
इस बात पर ध्यान दें कि आज ऑफिस में कौन बीमार हैं और उनके द्वारा प्रयोग किये जा रहे टेलीफोन ,लैपटॉप या दुसरे उपकरणों का प्रयोग करने से बचें। अगर आप ऐसा कर पाए तो आसानी से संक्रमण से भी बच सकते हैं। आप बहुत परोपकारी हैं और दूसरों का जितना ख्याल आप रखते हैं ,वह वास्तव में प्रशंसा के योग्य है लेकिन न भूलें कि अपना ध्यान रखना भी जरूरी है। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने प्रिय साथी के साथ कुछ प्रेम के पलो का आनंद लेने का सपना देख रहे थे , तो आज का दिन इसके लिए उपयुक्त है। अपने घर के दायरे में या प्रकृति के कहीं आस पास एक साथ इस दिन का आनंद लें। शीतल प्रकाश , सुगंधित द्रव्य आपके प्रेम की ज्वाला को बढ़ायेंगे। आगे बढे। आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं और सामाजिक कार्यो में भी भाग लेते रहे है। आज आपके इन गुणों की बहुत सराहना की जाएगी और उनके लिए पुरस्कार भी दिया जाएगा। आपको अपने आत्मविश्वास को बढ़ावा देने के लिए अदभुत सलाह भी मिल सकती है और आप वो सब पा सकते है जो अपने बलबूते पर पाना इतना आसान नहीं था। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »