25 Apr 2024, 16:37:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 09 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 9 2020 12:10AM | Updated Date: Dec 9 2020 12:17AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आपके अनिर्णय की स्थिति से बिना बात की परेशानी पैदा हो सकती है। परिवार से जुड़े और रियल एस्टेट से जुड़े हुए मुद्दों को आपको अब गंभीरता से लेने की जरुरत है। आपको इनसे सम्बंधित कोई पत्र प्राप्त होगा। पुरानी अधूरी -अनसुलझी बातें अब आपको परेशान करेंगी और आप इन्हें सुलझाए बिना आगे नहीं बढ़ सकते। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको संक्रमणों की काफी आशंका है। इसीलिए अब यह बहुत जरूरी है कि आप अपने छोटे –मोटे दैनिक प्रयोग की चीजें जैसे साबुन ,तौलिया अलग ही रखें। यहाँ तक कि एक ही कंघी का प्रयोग करने से भी संक्रमण हो सकता है। आपको अपनी सेहत और रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार के लिए विटामिन सप्लीमेंट लेने चाहियें। संक्रमणों की आशंका से बचने के लिए अपने घर में बहुत अच्छे से साफ़-सफाई रखें। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
यह समय प्यार और रोमांटिक जीवन को लेकर गंभीर होने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। आपको यह महसूस हो जाएगा कि अब आपको सिर्फ फ़्लर्ट करने में कोई रुचि नही रह गई है। इसकी बजाय आप आप कोई परिपक्व सोच वाला गंभीर पार्टनर तालश करने की कोशिश करेंगे। आप अपने भविष्य पर इन संबंधों के पड़ने वाले प्रभाव के बारे में भी सोचना शुरू करेंगे और लम्बे समय के सम्बन्ध बनाने की दिशा में पहला कदम भी उठा सकते हैं। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
दिन की शुरुआत में ही अपने सभी कार्य खत्म करने की कोशिश करे ! आपको दिन के उत्तरार्द्ध में काम करने का मौका नहीं मिलेगा। किसी भी क्रय या विक्रय में सावधानी बरते अन्यथा आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आपको अपनी इच्छा शक्ति पर एक मजबूत नियंत्रण करना होगा , ताकि आप अपने खर्च को संतुलित कर पाए। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »