28 Mar 2024, 19:15:20 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 07 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 7 2020 12:07AM | Updated Date: Dec 7 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आपकी जीवन में कोई ऐसी स्थति आने वाली है जब आपको सीधे ,तुरंत और अति सक्रिय रहकर फैसले लेने होंगे। यह स्थिति देखने में बहुत मुश्किल लग सकती है परन्तु आप इसे आसानी से संभाल पायेंगे। आपको बस दृढ़ता पूर्वक डटे रहना है। लेकिन चिंता ना करें,एक बार जब यह समस्या ख़तम हो जायेगी तो लोग इसे सुलझाने में आपकी भूमिका की भी प्रशंसा करेंगे। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप ऊर्जा से भरे और बिलकुल तनावरहित महसूस कर रहे हैं। आप अपने आसपास सबसे अलग दिखेंगे और लोग आपका सकारात्मकता और जोश से भरा हुआ व्यवहार खूब नोट करेंगे। सक्रिय दिमाग के साथ साथ ,आज आपका शरीर भी खूब स्वस्थ है। खेलों से जुड़े और एथलीटो के लिए आज का दिन ख़ास है क्योंकि सफलता की संभावनाएं काफी अधिक हैं। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने रिश्ते में ऐसा आभास हो रहा है की सब कुछ सही है और ये रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आगे तक जायेगा। ये रिश्ता शादी में भी बदल सकता है। लेकिन क्रियान्वयन से पहले थोड़ा शांत दिमाग से सोचे और तब आगे बढे। जो आप सोच रहे है वो सही होगा या आपको कुछ ऐसा मिलेगा , जिसकी आप अभी तक अनदेखी कर रहे थे। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आपके कार्य क्षेत्र में आपके सितारे आपका साथ देंगे। ये आपकी वित्तीय जरुरतो के लिए काफी संतोषजनक है , लेकिन यह कार्यालय में ईर्ष्या को भी जन्म देगा। आज आपको अपने सहयोगियों के साथ पुराने बातें भूलकर उनके साथ आगे बढ़ना है परन्तु आपको दुश्मन और दोस्त की पहचान करने की भी जरूरत है क्यों की कोई सहकर्मी आपके करियर के विपरीत कार्य कर सकता है जो की आपके करियर के लिए हानिकारक है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »