25 Apr 2024, 16:31:09 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 04 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 4 2020 12:07AM | Updated Date: Dec 4 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आप आज कल्पनात्मक रहेंगे। कार्यस्थल की ओर से किसी अन्य स्थान की यात्रा का मौका मिल सकता है। आपकी रोमांटिक प्रवृति उजागर होगी। अपने आपको थोड़ी ढील देने का दिन है ,लेकिन काम में व्यवहारिकता भी दिखानी होगी। साथियों के साथ अच्छे मूड में रहेंगे। अपनी मेल देख लें,कोई महत्वपूर्ण मेल आपकी प्रतीक्षा कर रही है। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज विशेष रूप से शक्तिशाली महसूस कर रहे हैं। ग्रहों की स्थिति में बदलाव से कुछ ऐसी स्थितियां बनी हैं कि आप अविश्वसनीय मानसिक शक्ति का अनुभव कर रहे हैं और कोई भी चुनौती स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। यह समय अपने शारीरिक फिटनेस को लेकर भी थोडा गंभीर होने के लिए बिलकुल ठीक है क्योंकि इस समय आपके गंभीर होने से सफलता की पूरी संभावना है। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
यह समय उन सभी रिश्ते को मजबूत करने का समय है , जिनको आपने अपने प्रेम प्रसंग के लिए कुछ पीछे छोड़ दिया था। इसमें आपके माता पिता, भाई-बहन , आपका विस्तारित परिवार और आपके दोस्त शामिल है। आपको यह एहसास करने की जरूरत है की ये रिश्ते किसी भी चीज़ से कम महत्वपूर्ण नहीं हैं और ये आपको मूल्यवान समर्थन प्रणाली प्रदान करते हैं। आपको अपने प्रेम के रिश्ते की तरह ये रिश्ते भी पोषित करने की जरुरत है। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये , इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी , क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। आज नई प्रतिबद्धताओं का दबाव कम होगा , इसलिए आप अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को समय पर खत्म कर पाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद आराम करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा और आनंद भी क्योंकि आपने अपने सारे लंबित कार्यो को पूरा कर लिया है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »