19 Apr 2024, 10:36:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 01 दिसम्‍बर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2020 12:03AM | Updated Date: Dec 1 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
यह तो आप देख ही चुके की आकस्मिक प्रवृति पर आधारित फैसले कई बार सही साबित नही हुए हैं,इसीलिए यह जरूरी है कि आप अपने फैसले तर्क की कसौटी पर कसकर ही करें।   ऐसा करना और भी जरूरी है क्योंकि कोई ऐसा है जो आपका करीबी होते हुए भी आपके खिलाफ साजिश कर रहा है।  अगर एक बार आप सोच समझकर कोई फैसला ले लें तो उसे कार्यान्वित करने में हिचकिचाएं नही।  
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपनी आँखों का विशेष ध्यान रखना होगा विशेष कर जब आपके काम में आँखों का विशेष काम है।  जिनको ज्यादा पढने ,फोटोग्राफ लेने होते हैं या पूरा दिन कंप्यूटर पर काम करना होता है उन्हें अपनी आँखों जांच करवाकर आँखों का विशेष ध्यान रखना चाहिए।   किताबों और कंप्यूटर स्क्रीन से अपनी थकी आँखों को आराम देकर प्राक्रतिक दृश्यों को निहारना भी अच्छा विकल्प है।  
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आप किसी भी सम्बन्ध के भावनात्मक पक्ष से अधिक जुड़े रहते हैं और इसीलिए यह नही समझ पा रहे कि सम्बन्ध बहुआयामी होता है।   आपको गोल चक्करों में घूमना है जो अपने आप में मजेदार तो है ही लेकिन चुनौतियों से भरी भी है।   आपको किसी ऐसे के करीब आने का मौका मिलेगा जिसके आप लम्बे समय से प्रशंसक हैं।  आप उसके साथ बहुत ख़ुशी महसूस करेंगे।  
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज सितारे उन लोगों के पक्ष में है जो की अचल संपत्ति में या निर्माण व्यवसाय में हैं।  यह संपत्ति खरीदने के लिए एक अच्छा समय है। आज एक लघु एवं अच्छे सौदे का अवसर आपको घर की खरीद में मिल सकता है।  इस क्षेत्र में किया गया निवेश अब आपको फल देगा।  अच्छे परिणाम के लिए आप आज अचल संपत्ति में निवेश शुरू कर सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »