सिंह दैनिक राशिफल
आपको आज कोई अप्रत्याशित अनुभव हो सकता है। ऐसा नही है कि आप इससे परेशान ही होंगे लेकिन इससे आपके मन में हलचल जरूर मच जायेगी। इससे आपके दृष्टिकोण में ख़ासा बदलाव भी आ सकता है। अपनी भावनाओं को व्यक्त करने न घबराएं लेकिन यह समय अपने स्थान पर दूसरों की भावनात्मक मांगों को प्राथमिकता देने के लिए अधिक उपयुक्त है।
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज इस बात की सम्भावना है कि आपको साझे प्रयोग की किसी चीज से त्वचा का संकर्मण हो जाए I। इसीलिए,अपने नहाने धोने तथा साफ़ सफाई की चीजों को ध्यानपूर्वक अलग तथा साफ़ सुथरा ही रखें I। दरअसल,अब आपको अच्छे स्वास्थ्य के लिए अतिरिक्त साफ़ सफाई रखनी होगी I। आपको अपनी आँखों को भी धूल –मिटटी से बचाना होगा नही तो आँखों में भी एलर्जी की समस्या हो सकती है।
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आप और आपका पार्टनर एक साथ मूव इन के बारे में सोच सकते हैं। एक बहुत अच्छे घर में रहने की आपकी योजना में आपके पार्टनर बहुत अच्छे से आपकी सहायता कर सकते हैं। हालाँकि मूड बदलने और खुशमिजाज बनाने के लिए ,रूटीन में बदलाव के लिए आप किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियाँ मनाने या किसी साहसिक रोमांचक यात्रा की योजना बना सकते हैं।
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप अपने परिवार के हित और अपने व्यावसायिक हित के बीच अपने आप को फंसा हुआ पाएंगे। अपने परिवार के कल्याण को चुने और थोड़ी देर के लिए अन्य बातों को बस्ते में डाल दे। आपका वित्तीय भाग्य बहुत मजबूत है। आप आज बोली भी लगा सकते हैं और उसमे जीतने की संभावना काफी प्रबल है। इस समय किये गए सभी निवेश आपको भविष्य में अच्छी तरह से लाभान्वित करेंगे।