29 Mar 2024, 17:47:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 28 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2020 12:13AM | Updated Date: Nov 28 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
अपने प्रति ईमानदार रहें क्योकि इसी से आप हरेक स्थिति में खुश रह पायेंगे।  केवल दूसरों की परवाह करने के लिए अपनी इच्छाओं का बलिदान न करें ,जो आपको भी अच्छा लगे,वही करें।  आपको यह सोचने में कुछ समस्या हो सकती है कि कहां से शुरू करूं,इसलिए सारे पहलू देखकर अपनी प्राथमिकताएं तय कर लें। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन अपने लिए कुछ ख़ास करने के लिए बहुत अच्छा है। किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट या मसाज के लिए जाएँ,आपको बहुत अच्छा और खूबसूरत अहसास होगा। आपको अपने स्वास्थ्य और फिटनेस के बारे में भी कोई शुभ सूचना मिलेगी। आप अपने लिए कई तरह के फिटनेस कार्यक्रम लागू करके यह देख सकते हैं कि आपके शरीर के लिए सबसे अधिक उपयुक्त कौनसा है ?
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप थोड़े समय चलने वाले अस्थाई किस्म के संबंधों से ही संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन अब आपमें भी सच्चा प्यार पाने की इच्छा जाग उठी है।  आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है।  यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है।  अपने मूड के बदलावों पर नियंत्रण रखें और बहुत जल्द आपको किसी बहुत अच्छे व्यक्ति का साथ मिल सकता है। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज इस बात के जबरदस्त संकेत है की आप अपने कार्य क्षेत्र का परिवर्तन कर सकते है या आप के कार्य क्षेत्र से जुडी दिशा का बदलाव हो सकता है। अभी तक आप जिस चीज़ को शौकिया तौर पर लेते थे वही चीज़ आपके लिए धन उपार्जन का रास्ता बन सकती है यहाँ तक की आप अपनी नौकरी भी इस काम के लिए छोड़ सकते है हालाँकि ये एक बहुत ही जोखिम काम लगे पर इसके परिणाम आगे जाकर काफी उत्साहित करने वाले है। इस चीज़ में समय लग सकता है पर धन की दृष्टि से ये काफी उत्साहजनक है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »