29 Mar 2024, 05:19:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 27 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 27 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आपके सामने इन दिनों कुछ नई चीजें आई हैं। अपने सामने आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। पूछे गये प्रश्नों का जवाब दें। आपको अभी और भी प्रयास करने हैं और इससे आपकी तरक्की की मजबूत नींव पड़ेगी। इन सबके बीच खुद को तरोताजा करना और खुश रखना न भूलें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से अपनी सेहत पर कुछ कम ध्यान दे पा रहे हैं ,अब समय आ गया है कि आप अपनी अतिरिक्त देखभाल करें। अगर आप अपनी सेहत के मामले में लापरवाही करेंगे तो आपको बुखार या दूसरी छोटी –मोटी तकलीफें हो सकती हैं। अपने किसी विश्वसनीय व्यक्ति को अपने दिल का राज बता सकते हैं। इससे आपको मानसिक रूप से काफी राहत मिलेगी। अगर जरूरत हो तो अपनी मानसिक स्थिति और जीवन शैली भी बदलें। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपके निजी सम्बन्ध में आपके पार्टनर की ख़ुशी और हंसी की रौनक बिखरी रहेगी। आपने अपनी निजी जिंदगी में मुश्किल दौर देखा है इसीलिए अब आपको अपने पार्टनर के साथ घूमना फिरना और उनके साथ होने का आनंद लेना चाहिए। एक कपल के रूप में खुद पर एक साथ हंसने से आपकी सारी चिंताएं एक साथ गायब हो जायेंगी। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे , लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »