20 Apr 2024, 15:16:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'धनु' राशि के जातकों का 27 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 27 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

धनु दैनिक राशिफल
आज आपसे अत्यधिक काम की अपेक्षा की जायेगी ,आप कुछ भी किस्मत के भरोसे या कोई छोटा सा भी काम किसी और के भरोसे नही छोड़ सकते। हालाँकि दिन के अंत में कोई बहुत अच्छी खबर मिलेगी जो आपके प्रयासों की सफलता से सम्बंधित होगी। 
 
धनु स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
वाहन चलाते समय सावधान रहें और ध्यान से चलायें। सड़क पर गाडी चलाते हुए अतिरिक्त सावधानी रखें। छोटी –मोटी दुर्घटना हो सकती है लेकिन अगर आप सावधान रहें तो इससे बच सकते हैं। मोड़ों और स्पीड ब्रेक से सावधान रहें। गाडी धीरे चलायें। हो सके तो बिन किसी काम के बाहर घूमने से बचें। अपना काम ख़तम करके घर पर आराम करें। 
 
धनु प्यार और संबंध राशिफल
शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे अफेयर भी हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें। 
 
धनु कैरियर और धन राशिफल
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा। आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »