29 Mar 2024, 01:45:00 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 27 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 27 2020 12:05AM | Updated Date: Nov 27 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
मेहनत से कांम करें और जमकर आनंद उठायें। आज आप पुरे दिन इसी सिद्धांत पर चलेंगे और यह उपयुक्त भी है। दिन की शुरुआत सामान्य होगी लेकिन अंत दोस्तों और परिवार के साथ जश्न से होगा। आपकी लोगों को हंसाने की क्षमता और खुशमिजाज स्वभाव बड़ी पार्टी की मेजबानी के लिए भी उपयुक्त है। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
दिन की शुरुआत साधारण होगी लेकिन आप कई दिनों से नियमपूर्वक जो योग कर रहे हैं,उसका असर स्पष्ट दिखाई देगा। दिन के आखिर तक आप खुद की आध्यात्मिक मानसिक परत से जुड़ सकते हैं। बहुत ज्यादा दवाइयां न खाएं ,इससे आपका लीवर प्रभावित हो सकता है। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आज नए सबंध बनाने का दिन है। आपको इसके लिए कोशिश करनी चाहिए। आज नए सम्बन्ध ,नई दोस्ती या नई पार्टनरशिप की शुरुआत हो सकती है। आज आप बहुत सारे सामजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे जहां आपको अपने संभावित दोस्त या पार्टनर मिल सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि नए दोस्त बनाने के बाद अपने पुराने करीबी दोस्तों की उपेक्षा न करें। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज आप का निशाना तीर पर जाकर लगेगा और आपने जो चाहा था वो आपको मिलेगा। बस आप अपना धैर्य बनाए रखें क्यों की आपके बैठने की जगह में परिवर्तन आ सकता है या आपको एक नई जगह पर कार्य करना पड़ सकता है। आपकी धारणा के विपरीत इस नए कार्यालय में आपके आत्मविश्वास और स्वतंत्र रूप से प्रदर्शन करने की क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »