28 Mar 2024, 19:43:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 26 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 26 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
बिजनेस सम्बन्धी किसी मीटिंग में आपके मनमुताबिक मोड़ आने की सम्भावना है। आप आज शांत किन्तु दृढ हैं। आपने खूब सोच समझकर फैसले लिए हैं। कार्यस्थल पर सकारात्मक बदलाव होंगें। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे। बोद्धिक उन्नति होगी ,प्रियजनों की और से कोई खुश कर देने वाली खबर मिलेगी। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी ऑंखें लेंस की तरह हैं और लम्बे समय तक इनसे काम लेने पर आपको इनकी साफ़ सफाई भी करनी चाहिए। इसका एक अर्थ यह भी है कि आपको अपनी आँखों की जांच करानी चाहिए क्योंकि कार्ड्स के अनुसार वे भारी महसूस हो रही हैं। आपकी आँखों में कोई संक्रमण भी हो सकता है जिसका पता शायद आपको अभी न हो ,लेकिन बाद में उसका पता चलने पर आप एकदम से चौंक पड़ेंगे। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन कुछ बातों को स्पष्ट करने और छिपी हुई बातों को सामने लाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बातों को स्पष्ट करना एक ऐसी जरूरत है जिसे आप टालते रहे हैं। इससे आपके सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी और नई ताजगी मिलेगी। दिन के आखिर में शाम तक प्रिय की ओर से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आज आप मे अपनी जिम्मेदारियों से बचने के लिए एक स्वाभाविक प्रवृत्ति रहेगी , लेकिन ये स्थिति आपके वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपकी मुसीबत को बढ़ा सकती हैं। तथ्य यह है कि किसी भी वास्तविक इच्छा से प्रेरित न होकर आपके आलसी होने की आदत से आप अधिक कार्य से परहेज कर रहे है। ये समय अधिक जिम्मेदारी लेने व अपने काम में और अधिक रूचि दिखाने का है। कड़ी मेहनत और ईमानदारी के प्रयास आज सफलता एवं पुरस्कार दिला सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »