19 Apr 2024, 20:01:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 26 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 26 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 26 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आपके मन में कुछ ऐसा चल रहा है जिससे आप परेशानी महसूस कर रहे हैं,आप पिछली कुछ बातों के बारे में सोचकर परेशान हैं। अपने किसी करीबी दोस्त या सम्बन्धी के साथ अपनी भावनाएं बांटिये,आपको काफी अच्छा महसूस होगा। ये सारी घटनाएँ आपको मजबूत बनाने के लिए हैं। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके लिए आज कुछ सरप्राइज होंगे लेकिन चिंता न करें। ये सब अच्छे ही होंगे। कुछ ओईसी चीजें जिनके होने का आप काफी लम्बे समय से इन्तजार कर रहे हैं ,आज पूरी हो सकती हैं। आप जिन प्रयासों को व्यर्थ मान चुके थे आज उनका फल भी आपको मिल सकता है। इसीलिए आज रात दोस्तों और परिवार के साथ सेलिब्रेट करें,हो सकता है कि उनके पास भी आपके लिए कोई अच्छी खबर हो। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आज आप बहुत सारे कामों में व्यस्त रहेंगे और इसके कारण आप अपने पार्टनर की छोटी सी बात पर भी चिडचिडे हो जायेंगे। वे बातें जो आपको पहले अच्छी और सभ्य लगती थी, अब आपको अच्छी नही लगेंगी। इस चिडचिडे स्वभाव से मुक्ति पाने के लिए आपके पास सबसे अच्छा रास्ता यही है कि आप काम से छुट्टी लेकर ख़ास अपने लिए कुछ करें जैसे एक्सरसाइज या सुन्दरता बढाने के लिए कुछ। इससे आपको अच्छा लगेगा। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि आप अपने कार्य क्षेत्र से संतुष्ट है और आगे की तरफ जा रहे है लेकिन ये समय अपना हुनर , रचनात्मकता एवं प्रतिबद्धता को दिखाने का है और हो सकता है की आपको अपनी परिवार की प्रतिबद्धता को पीछे छोड़ना पड़े लेकिन ये आपके करियर को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। अगर आप इस काम को सही ढंग से कर पायेंगे तो ये आपको उस मंजिल तक ले जा सकता है जिसकी आपने कल्पना भी न की होगी। आपको अपने घर और कार्यक्षेत्र में सामंजस्य बिठाना होगा ताकि आप दोनों क्षेत्रो का आनंद उठा सके।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »