17 Apr 2024, 02:27:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 24 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 24 2020 12:12AM | Updated Date: Nov 24 2020 12:18AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
यदि आप आज थोड़े से धीरज और सहनशीलता के साथ काम लें तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा हो सकता है,लेकिन धीरज बनाये रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। समय भी आपको रेंगता सा अनुभव होगा और आप जिस गति से चाहते हैं,उससे काम नहीं हो पायेंगे। अगर आप जल्दी भी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। खुद को शांत रख पाने की किसी क्रिया के साथ दिन की शुरुआत करें। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ समय से लगातार लम्बी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं,परन्तु आज से आपकी स्वास्थ्य सुधार की प्रक्रिया शुरू हो जायेगी। अगर आपकी कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या काफी पुरानी है तब भी आपको इसके लिए आज कोई लम्बे समय तक के लिए समाधान मिल जाएगा। कुल मिलकर,आज आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुधार की प्रक्रिया को तेज करने के लिए अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
शायद आप जितना संभाल सकते हैं आपके पास फिलहाल उससे कहीं ज्यादा है। आपके पास काफी काम होने के साथ साथ कई सारे अफेयर भी हैं। इनके चलते आपको अपने काम के साथ समझौता करना पड़ सकता है जिससे आपको भविष्य में काफी परेशानी हो सकती है। अपने पार्टनर के साथ ईमानदार रहें और आपके पास जो है उसी में तसल्ली रखें। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आज आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है जो की आपके क्षेत्र से अलग होगा। आपको दोनों क्षेत्रो को आपस में तोलना होगा ताकि आप सही करियर का निर्णय ले सके , हालाँकि ये आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण होगा पर आप पूरी तरह से अपना कार्य क्षेत्र को न बदले। आप अपने परिवार या अपनी जीवन संगिनी का मत भी ले सकते है की कौन सा कार्य क्षेत्र आपके लिए उपयुक्त रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »