19 Apr 2024, 21:36:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कन्या' राशि के जातकों का 21 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 21 2020 12:21AM | Updated Date: Nov 21 2020 12:24AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कन्या दैनिक राशिफल
आप उर्जा से भरे हैं और आशावादी सोच रखते हैं। कुछ दिन पहले तक जो भी चीजें बिलकुल व्यर्थ लग रही थी,आज उतनी नही दिखेंगी। आपके दृष्टिकोण की दृढ़ता और जीवनशक्ति से आपको इस स्थिति से निपटने में मदद मिलेगी। आज का दिन अपनी सोच,विचारों और इच्छाओं को खुलकर व्यक्त करने के लिए भी बहुत उपयुक्त है। सच्चे दिल से लक्ष्य प्राप्ति की कोशिश करें,आपको सफलता जरुर मिलेगी। 
 
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
कुल मिलकर आपकी सेहत अच्छी ही रहेगी,लेकिन आपको बढ़ते हुए तनाव को देखते हुए अपने शरीर और खाने का विशेष ध्यान रखना होगा। अपने खाने में सभी तरह के विटामिन खासकर ए,सी और ई को शामिल करने का विशेष ध्यान रखें जिससे आपकी रोग-निरोधक क्षमता बढ़े। हमेशा 8-10 गिलास पानी पीयें। इससे आपके शरीर में पानी की कमी नही होगी और आप स्वस्थ बने रह सकेंगे। 
 
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन अपने सम्बन्ध को अगले स्तर पर पहुचाने के लिए बिलकुल ठीक है। अगर आप सिंगल हैं तो किसी के साथ सम्बन्ध जोड़ सकते हैं और अगर पहले से किसी से जुड़े हैं तो उन्हें शादी के लिए प्रपोज कर सकते हैं। हालंकि, मामला तब तक आगे नही बढने वाला जब तक आप खुद पहल न करें। आपको कमान खुद अपने हाथों में लेनी होगी। 
 
कन्या कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि , आप ईमानदार और मेहनती हैं पर आज सफलता आपकी पहुंच से दूर रह सकती है। कुछ मामूली गलतियाँ आपको परेशान कर सकती है। आप अपने कार्यस्थल पर किसी भी विवाद से बचे। आज का दिन निवेश के लिए उपयुक्त नहीं है। हालांकि, ये दिन अपने दोस्तों के साथ आराम करने के लिए काफी ठीक रहेगा। इसके लिए यदि संभव हो , तो आप एक दिन का अवकाश भी ले सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »