20 Apr 2024, 19:41:05 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 19 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2020 12:09AM | Updated Date: Nov 19 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आपकी कोई ऐसी निजी घटना है जो आपको रोके हुए है और आपकी तरक्की की राह में बाधा बन रही है। अगर आप खुद को गंभीर मुसीबतों से बचाना चाहते हैं तो इन मुद्दों को सुलझा लें। अपने रिश्तों की महत्ता समझने की कोशिश करें , अपने प्रयासों को रिश्तों की अहमियत देखकर ही निर्धारित करें। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज अपने भीतर अचानक काफी उर्जा अनुभव करेंगे और कोई ऐसा काम हाथ में लेंगे जिसे आप काफी समय से टालते आ रहे थे। कोई नया खेल खेलने या शारीरिक व्यायाम का कोई नया तरीका अपनाएंगे। स्वास्थ्य सम्बन्धी आज आपकी सभी अच्छी इच्छाएं पूरी होंगी। इसीलिए,आज अपना ध्यान रखने के लिए बहुत अच्छा दिन है और इसका प्रयोग अपने फिटनेस सम्बन्धी लक्ष्य को प्राप्त करने में करें। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आपका पार्टनर साथ देने वाला और काफी मददगार है इसीलिए अपनी चिंताओं को खुद तक ही रखकर परेशान होने की बजाय अपने प्रिय जनों के साथ बाँटें। इससे आपको काफी मदद मिलेगी और काफी हद तक आपका तनाव दूर हो जाएगा। अगर आपके और आपके पार्टनर की बीच की बात है तो कॉफ़ी पीते हुए बात कर सकते हैं। आपका पार्टनर इस बात को सार्वजनिक नही करेगा और आप खुलकर अपनी बात रख सकते हैं। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार , संगीतज्ञ , फिल्म निर्माता , फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »