29 Mar 2024, 16:03:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृश्चिक' राशि के जातकों का 18 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 12:03AM | Updated Date: Nov 18 2020 12:08AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृश्चिक दैनिक राशिफल
आपके किसी करीबी के जीवन में कुछ समस्याएँ चल रही हैं और आज आपको उनकी बात सहानुभूति से सुननी पड़ेंगी। ऐसा हो सकता है की आप इस आदमी की बातों से निराश और बेचैन सा अनुभव करें ,लेकिन आपको बिना किसी आलोचना के इस आदमी की सहायता करनी चाहिए। इससे आपके जीवन की बहुत महत्वपूर्ण दोस्ती या साझेदारी भी प्रभावित होगी। 
 
वृश्चिक स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज का दिन आपको थोडा परेशान करेगा। आप खुद को थोडा तनाव में पायेंगे,गर्दन में दर्द भी हो सकता है। आपके लिए सुझाव यह है कि हर दो घंटे काम करने के बाद गर्दन को आराम दें तथा उठकर टहल लें। थोडा अंगड़ाई लें और शरीर को आराम दें। आराम के लिए मसाज या किसी थेरेपी की मदद भी ले सकते हैं। जैसे ही आप मसाज के लिए बैठें,अपनी समस्याओं को कुछ देर के लिए एक तरफ रखना न भूलें। 
 
वृश्चिक प्यार और संबंध राशिफल
आप अपने पार्टनर के साथ बेहतर समझ बनाने के बारे में खुद से सवाल कर सकते हैं। आप इसी समय किसी और से भी प्रभावित हैं लेकिन यह केवल यह एक क्षणिक आकर्षण है। आपका पार्टनर बहुत अच्छा है और आपको इन्ही के साथ रहना है। अपने पार्टनर के साथ अधिक समय बिताएं इससे आप शांत रह पायेंगे। 
 
वृश्चिक कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने खर्चो का ध्यान रखना होगा और उनपर पैनी निगाह रखनी होगी क्योकि यह छोटे छोटे खर्चे आगे जाकर विराट रूप धारण कर लेते है , हालाँकि आपकी व्यक्तिगत जरूरते कम है पर फिर भी आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा ताकि भविष्य में धन की समस्या उत्पन न हो। आपको कुछ अन्य कार्यो के बारे में भी सोचना चाहिए ताकि आपकी आय बढ़ सके। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »