29 Mar 2024, 05:55:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 18 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 18 2020 12:01AM | Updated Date: Nov 18 2020 12:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज आपको अपनी आरामदायक स्थिति से बाहर आकर कुछ गंभीर प्रयास करने हैं। सावधान रहें कि बिलकुल परम्पराओं के अनुसार चलने से आपको कुछ हासिल नही होगा। गंभीर होकर प्रयास करने से ही आपको बहाव के साथ बहते रहने के स्थान पर जीवन जीने की सही भावना आएगी। यह इस समय आपको मुश्किल जरुर लगेगा ,लेकिन अगर एक बार आप यह कर गये तो आपका जीवन ही बदल जाएगा। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने घर से जुडी किसी अच्छी खबर के लिए तैयार रहें। आप अपने घर को बदलने के मौके मिल सकते हैं या आप घर खरीदने की अपनी योजना को अंतिम रूप दे सकते हैं। सकारात्मक ऊर्जा का लाभ उठायें। अगर आप अपने घर या घर के किसी हिस्से के रेनोवेशन या रि-मॉडलिंग की योजना बना रहें हैं तो इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए यह सबसे अच्छा समय है। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आप हाल फिलहाल अपने जीवन में हर तरह के संबंधों को लेकर लापरवाह रहे हैं लेकिन आपको समय रहते इनमे आ गई दूरी को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए। आपके पार्टनर ने आपके मुश्किल समय में आपका काफी साथ दिया है लेकिन आप उसी उत्साह से उनका साथ नही दे पाए हैं। केवल अपने साथी की कमियां ढूँढने में न लगे रहें। आपने अभी तक इस बात पर ध्यान नही दिया है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार कर लिया है। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन उनके लिए उपयुक्त है जो की रचनात्मक कार्य से जुड़े हुए है। आपके सुझाव आपको नये अनुबंध दिलाएंगे जिससे आपकी बैंक में जमा राशि में विस्तार होगा। कलाकार , संगीतज्ञ , फिल्म निर्माता , फोटोग्राफर एवं लेखक अपने अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और जो लोग अन्य क्षेत्रो में हैं अगर वह अपने काम में कुछ नवीनता या कुछ रचनात्मकता लाएं तो वो भी आगे बढ़ सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »