28 Mar 2024, 21:32:57 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 13 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:08AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन समृद्धि के एक नए कार्यक्रम को शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है।  अगर आप किसी नई परियोजना के बारे में काफी सोचकर भी किसी नतीजे तक नही पहुंच पाए हैं तो आज शुरूकर लें,आज आप जो भी करना शुरू करेंगे ,सफलता जरुर मिलेगी।   आज होने वाली घटनाओं से आपके वित्त सम्बन्धी नजरिये में भी बदलाव आएगा और नकारात्मकता कम होगी।  
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप भावनात्मक रूप से बिलकुल शक्तिशाली हैं।  आपको इस मौके का प्रयोग अपने सम्पर्क में आने वाले हर व्यक्ति के लिए प्यार और देखभाल दिखाने के लिए करना चाहिए लेकिन आपको यह सब करने से पहले मैडिटेशन करके अपनी क्षमता को कोई रास्ता देना चाहिए।   अगर आप मूड में हैं तो अपनी इस ऊर्जा का उपयोग अतिरिक्त एक्सरसाइज करके भी कर सकते हैं।  
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
ग्रहों की स्थिति के कारण आपके सम्बन्ध में कुछ उलझन का समय चल रहा है।   पिछले कई दिनों में बहुत सारी घटनाएं हुई हैं और आपने रक्षात्मक रुख अपना लिया है जिससे आप केवल अपना सर नीचा करके शांति बनाये रखना चाहते हैं।   हालाँकि ,यही वो समय है जब आपको अपने रिश्ते की गहराई को जानने के लिए अधिक आक्रामक रुख अपनाने की जरुरत है।  
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
अपनी नौकरी के क्षेत्र मैं बदलाव लाने का ये उपयुक्त समय है।  अगर आप नौकरी से सम्बंधित किसी दुविधा में थे तो ये समय नौकरी में परिवर्तन लाने का समय है जो की आपको उचित दिशा में ले जाएगा और आपके लिए फायदेमंद होगा।  इस उपरांत अगर आपको कुछ जोखिम लेना पड़े तो न सोचे क्योकि यह जोखिम ही आपको अंत में मददगार साबित होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »