28 Mar 2024, 19:29:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 13 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 13 2020 12:02AM | Updated Date: Nov 13 2020 12:03AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आपकी सफलता हासिल करने की इच्छा आज और बलवती होती जायेगी।   आप आज अपनी लिखित और वक्ता कला में सुधार के लिए कोशिश कर सकते हैं।   सफलता के लिए महत्वपूर्ण टिप्स पढ़ें या किसी कुशल आदमी से मार्गदर्शन ले लें।   हालाँकि इन सबके चक्कर में उनकी भी उपेक्षा ना करें जो लम्बे समय से आपके ध्यान और समय की प्रतीक्षा में हैं।  
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
दूसरों के बारे में सोच सोचकर खुद को तनाव न दें,क्योंकि जब तक आप यह सब करते रहेंगे ,पूरी तरह व्यर्थ के सोच विचार और चिंता से उबर नही पायेंगे।   अगर दवाईयों से अधिक फायदा नही हो पा रहा है तो किसी विशेषज्ञ से सलाह लेना ही ठीक रहेगा।   योग और ध्यान से बहुत आराम मिलेगा।  
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज आप यह समझने की शुरुआत करेंगे कि आप और किसी के कहे पर नही चलेंगे और अपने सम्बन्ध में कुछ स्वस्थ सीमाओं का पालन हमेशा करेंगे।   आपको यह समझना चाहिए कि आपको अपने सबसे बड़े शुभचिन्तक को भी अपने लिए फैसले लेने की छूट नही देनी है , अपनी खुद की राय का सम्मान करना चाहिए।   आप इसकी तरफ पहला कदम उठाइए , लोगों की नजरों में आपका सम्मान खुद ब खुद बढ़ जाएगा।  
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आज कार्य क्षेत्र में आप किसी गलतफहमी का शिकार हो सकते है , लेकिन अपने सहकर्मियों की आलोचना न करे। आप ग्रहों के प्रभाव की वजह से तनाव और गुस्से में आ सकते है और आप इसकी भड़ास अपने सहयोगियों पर निकाल सकते है।  इसकी वजह से आपके कार्यस्थल में अनावश्यक और अतिरिक्त तनाव पैदा होगा और यहां तक ​​कि वह आपके स्वास्थ्य को भी प्रभावित कर सकता है , अतः इसे आप दूर रहने का प्रयास करे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »