20 Apr 2024, 00:26:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

मंगलवार के दिन इन उपायों से प्रसन्न होते हैं हनुमान जी, भक्तों के बना देते हैं सभी बिगड़े काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 10 2020 2:22PM | Updated Date: Nov 10 2020 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

आज मंगलवार है। मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित होता है। कहते हैं कि इस दिन भगवान गणेश की पूजा करना भी शुभ होता है। यह दिन कर्ज से मुक्ति के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। मंगलवार का सीधा संबंध मंगल ग्रह से है। मंगल को ऊर्जा का कारक माना जाता है। शास्त्रों में मंगलवार के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। 

1. मंगलवार को राम मंदिर जरूर जाना चाहिए। हनुमान जी के दर्शन करने के साथ भगवान और माता सीता के दर्शन करना शुभ होता है। कहते हैं कि ऐसा करने से बजरंगबली मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। 

2. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन गुलाब की माला या केवड़े का इत्र अर्पित करना चाहिए।

3. कष्टों से मुक्ति पाने के लिए हनुमान जी के मंदिर में जाकर राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।

4. हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार की शाम को हनुमान मंदिर जाना चाहिए और सरसों के तेल का और एक शुद्ध घी का दीपक जलाकर हनुमान चलीसा का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से हनुमान जी भक्त के बिगड़े काम बना देते हैं।

5.  कहा जाता है कि मंगलवार के दिन पीपल की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है और हनुमान जी भक्त को मालामाल कर देते हैं।

6. यूं तो गाय को हर दिन रोटी खिलाना शुभ होता है। लेकिन मंगलवार के दिन लाल गाय को रोटी देना शुभ माना जाता है।

7. मंगलवार को हनुमान मंदिर नारियल रखना शुभ माना जाता है। कहते हैं कि ऐसा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

8. मंगलवार के दिन तांबा, मतान्तर से सोना, केसर, कस्तूरी, गेहूं, लाल चंदन, लाल गुलाब, सिन्दूर, शहद, लाल पुष्प, शेर, मृगछाला, मसूर की दाल, लाल कनेर और लाल पत्थर आदि चीजों के दान और इस्तेमाल का विशेष महत्व है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »