19 Apr 2024, 08:37:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

दिवाली के दिन मंगल हो रहे हैं मार्गी, इन 6 राशियों के लिए लाभकारी स्थिति

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 1:48PM | Updated Date: Nov 9 2020 1:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

14 नवंबर 2020 को दिवाली के दि ग्रहों का बहुत ही उत्तम योग बन रहा है।  दीपावली पर शनि मकर में और गुरु धनु राशि में रहेगा, इसके अलावा इस दिन मंगल ग्रह जो अबत तक वक्री थे, अब सीधी चाल चलेंगे।  दिवाली के दिन मंगल मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं। मंगल अभी  23 दिसंबर 2020 तक मीन राशि में रहेंगे। मंगल 2 महीने के लिए वक्री रहे थे, अब दिवाली के दिन यह ग्रह सीधी चाल चलेंगे।

मंगल ग्रह के अच्छे प्रभाव से साहस, बल, हिंसा, क्रोध और कर्ज में कमी आती है। इसलिए अब इनके मार्गी होने से हिंसा, क्रोध और कर्ज की स्थिति बदलेगी। मगल के मार्गी होने से इन राशियों के लिए लाभ की स्थिति बनेगी। जानें इन छह राशियों पर मंगल का यह परिवर्तन क्या प्रभाव ला रहा है।

वृषभ राशि के लिए मंगल लाभकारी  है रहेगा। किसी कारण आप अगर किसी परेशानी में है तो आप जल्द बाहर निकलेंगे। बिजनेस और कार्यक्षेत्र में भी लाभ का योग है।

मिथुन- इस राशि के लोगों को बहुत समय से किसी काम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो अब यह काम हो जाएगा।  आप भवन या वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क-  कर्क राशि के लोगों का लोन खत्म हो सकता है, इसके साथ ही आपकी धन की समस्या भी काफी हद तक समाप्त होगी।

वृश्चिक- राशि वालों को भी धन के लेनदेन में फायदा होगा। आपके लिए मंगल का वक्री होना लाभदायक है।

कुंभ- आप इस समय थोड़ा व्यस्त रहेंगे, आपके पास काम पहले से ज्यादा होगा और आय भी इसके परिणाम स्वरुप बढ़ेगी।

मीन- इस राशि के लोगों को बिजनेस में मुनाफा होगा, इसलिए समझदारी से अपना व्यापार करें।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »