19 Apr 2024, 17:55:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 09 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 12:11AM | Updated Date: Nov 9 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल

आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है। हालाँकि ,आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे ,यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कुछ दिनों से चिडचिडे और परेशान सा महसूस कर रहे हैं और ऐसा इसलिए है क्योंकि आप अपने स्वास्थ्य की कीमत पर दूसरों का बहुत अधिक ध्यान रखने में लगे हुए हैं। अब समय आ गया है कि आपको यही प्यार अपने लिए भी दिखाना होगा। अपने खाने पर ध्यान दें। खूब आराम भी करें और अपने शरीर को आराम देने और ख़ुशी महसूस करने के लिए ब्यूटी पार्लर में भी जा सकते हैं। इससे आप तरोताजा और उर्जावान महसूस करेंगे। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आप थोड़े समय चलने वाले अस्थाई किस्म के संबंधों से ही संतुष्ट हो जाते हैं लेकिन अब आपमें भी सच्चा प्यार पाने की इच्छा जाग उठी है। आपको थोडा जल्दी गुस्सा आ जाता है। यह आपके सच्चा रिश्ता बनाने के रास्ते में बाधा का काम करता है। अपने मूड के बदलावों पर नियंत्रण रखें और बहुत जल्द आपको किसी बहुत अच्छे व्यक्ति का साथ मिल सकता है। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
नए और अलग अलग कार्य करने के अवसर आज आपके रास्ते में आएंगे। आज नए ग्राहक और विभिन परियोजनाए आपके पास आ सकती है और कुछ में तो इतनी संभावना होगी की वो आपकी सपनो की या महत्वपूर्ण परियोजना बन सकती है। इस अवसर का फायदा उठाने के लिए, आपको आज अतिरिक्त मेहनत करनी होगी, और आप इसे करते हुए आनंद को महसूस करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »