29 Mar 2024, 10:59:29 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 09 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 9 2020 12:09AM | Updated Date: Nov 9 2020 12:09AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आपको आज बहुत सारी गलत जानकारी प्राप्त होंगी। इसीलिए औरों की सुनने और मानने की बजाय अपने आप सोच समझकर फैसले लेना अधिक उपयुक्त रहेगा। अपने तरीके और अपने नजरिये के आधार पर देखेंगे तो बिलकुल ठीक फैसला ले पायेंगे। आपकी बहु प्रतीक्षित छुट्टी जल्द ही मिलने वाली है। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
ऑफिस में बढ़ते तनाव से आप काफी परेशान हैं और यह परेशानी आज आपके शरीर में दर्द और खिंचाव तथा बैचैनी के रूप में प्रकट होगी। ऑफिस के इस दबाव को अकम करने के लिए आपको खुद को अधिक व्यवस्थित करना होगा ,दुसरे,जंक फ़ूड खाने से समस्या कम नही हो जायेगी। फिलहाल आराम के लिए ध्यान करें या मसाज की अपॉइंटमेंट लें। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आज आपको चारों तरफ से रोमांटिक सम्बन्ध के अवसर मिलेंगे। लेकिन आपको अपना पार्टनर चुनने से पहले अपनी प्राथमिकताओं के बारे में सोच लेना चाहिए ताकि भविष्य में कोई समस्या न आये। अगर आपका पहले से कोई सम्बन्ध है तो आप इसे अगले स्तर पर ले जा सकते हैं। आपको पार्टनर फिलहाल आपको लेकर काफी पजेसिव और अन्तरंग अनुभव करेगा। अब आपकी प्रतिक्रिया से इस सम्बन्ध का आगे का रूख तय होगा। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
जब आप एक नई परियोजना में तल्लीन हो जाओगे तो शायद ही अन्य बातों के लिए आपको समय मिलेगा। आपको सावधान रहने की जरुरत है की रास्ते में आ रही किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी आप से छूट न जाये ! यह एक उच्च स्थान प्राप्त करने में सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी हो सकता है। वित्तीय स्थिति स्थिर रहेगी जिसके लिए आप लम्बे समय से प्रयासरत थे।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »