29 Mar 2024, 19:24:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

बिजनेस में नुकसान हो रहा है तो करें स्वस्तिक का ये उपाय, जल्द मिलने लगेगी सफलता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2020 1:20PM | Updated Date: Nov 8 2020 1:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हमारे धर्मपुराणों में स्वस्तिक को ब्रह्म का स्वरुप माना गया है। स्वस्तिक को धन की देवी लक्ष्मी यानी श्री का प्रतीक भी माना जाता है, इसलिए अगर आप स्वस्तिक से जुड़े इन उपायों को अपनाएंगे तो घर में हमेशा बरकत और पॉजिटिविटी रहेगी।

1. घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाना बहुत शुभ होता है,अगर आप नियमित रूप से अपने घर के बाहर हल्दी से स्वस्तिक बनाते है तो इससे आपके घर में माँ लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

2. अपने घर की दहलीज के दोनों तरफ हल्दी से स्वस्तिक बनाकर उसके ऊपर चावल की एक-एक ढेरी बनाये। अब इस ढेरी पर एक सुपारी पर कलावा बाँध कर रख दे, ऐसा करने से आपको धन लाभ होता है।

3. घर में सुख और शांति बनाये रखने के लिए अपने घर की उत्तरी दीवाल पर हल्दी से स्वस्तिक बनाये।

4. अगर आपको लगातार बिजनेस में नुकसान हो रहा है, तो इसके लिए अपने घर के उत्तर पूर्व कोने को गंगाजल से धोकर उसपर हल्दी से स्वस्तिक बनाये, अब इसकी पूजा करके गुड़ का भोग लगाए, अगर आप रोज नियम से ऐसा करते है, तो इससे आपको अपने बिजनेस में सफलता मिलने लगेगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »