16 Apr 2024, 12:43:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 08 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 8 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 8 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
गृहों की स्थिति आपको आज बहुत अधिक सामाजिक होने को कह रही है।  आप दूसरों से बातचीत के माध्यम से अपनी जीवनशैली और करियर में बदलाव लाना चाहते हैं। जो कुछ आपने सोचा है .वो सब करने की कोशिश करें। आप जो भी करना चाहते हैं,उसपर अच्छे से ध्यान केन्द्रित क्र सकते हैं ,बस इतना ध्यान रखें कि अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारी न लें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप आज ऊर्जा से भरे हैं जो आपके काम में भी साफ़ दिखाई देगी।  आप सामान्य रूप से अच्छी सेहत का आनंद उठा रहे हैं। आप स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी ऐसे काम की योजना बना सकते हैं जिसे आप पिछले कुछ समय से करना चाह रहे थे। आपको इसके लिए धूप में निकलना पड सकता है,इसीलिए अपने साथ एक छाता रखें नही तो आपको शाम तक सिरदर्द का सामना करना पड़ सकता है। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप हाल फिलहाल अपने जीवन में हर तरह के संबंधों को लेकर लापरवाह रहे हैं लेकिन आपको समय रहते इनमे आ गई दूरी को कम करने के लिए कदम उठाने चाहिए।  आपके पार्टनर ने आपके मुश्किल समय में आपका काफी साथ दिया है लेकिन आप उसी उत्साह से उनका साथ नही दे पाए हैं। केवल अपने साथी की कमियां ढूँढने में न लगे रहें।  आपने अभी तक इस बात पर ध्यान नही दिया है कि उन्होंने खुद में कितना सुधार कर लिया है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपको इस बात का आभास नहीं है की आपके सहकर्मियों को कितनी चिन्ताओ और तनाव से गुजरना पड़ रहा है।  अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरुरी होगा।  अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है।  आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »