29 Mar 2024, 20:30:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 07 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2020 12:09AM | Updated Date: Nov 7 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है। हालाँकि ,आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे ,यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पेट के खराब होने से परेशान हो सकते हैं। इसीलिए तैलीय खाना कम खाने की कोशिश करें ,पानी भी खूब पीयें। शाम तक आपको कुछ बेहतर महसूस होगा। लेकिन जिनको पहले से इस प्रकार की कोई तकलीफ है,उनके लिए स्थिति गंभीर हो सकती है। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने सम्बन्ध के बारे में कुछ कसमकस की स्थिति में थे या आपका दिमाग कई दिशाओं में भाग रहा था तो आज आप किसी निष्कर्ष पर पहुँच जायेंगे। जिनका सम्बन्ध है ,वे आज सगाई या शादी करने का फैसला ले सकते हैं। ग्रहों कि स्थिति में बदलाव के कारण आप अपने रिश्ते को नये प्रकार से देख सकते हैं। अगर आप पहले समर्पित होने के विरोध में थे तो आज इस तरह की पहल का स्वागत कर सकते हैं। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
कुछ मामूली समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है , जिससे की अपने कार्यस्थल पर शांति से कार्य करने में बाधा आ सकती है। आज आपको धैर्य की एक बड़ी मात्रा की जरूरत है खासकर जब आप अपने सहकर्मी के साथ कार्य करे। क्रोध को दूर रखे बल्कि उसके साथ समझदारी से निपटे ताकि आपके पूरे समूह के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »