24 Apr 2024, 22:52:51 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 03 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:12AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:15AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आप ऊर्जा से भरपूर हैं और काफी मेहनत करने के लिए तैयार भी हैं। आपकी सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह ओरों को भी प्रभावित करेगा ,आपकी टीम को आपसे बेह्तर काम करने के लिए प्रेरणा मिलेगी। घर पर भी आज आप सामान्य से अधिक जिम्मेदारियां उठाएंगे। इससे आपके करीबियों को ख़ुशी होगी। आपको बस यह देखना है की यही स्थिति लगातार बनी रहे और आपको भी कोई परेशानी न हो। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी सेहत कुल मिलकर अच्छी ही है। लेकिन जैसे जैसे काम के मामले में आपकी जिम्मेदारियां बढती जायेंगी आपको अपने स्वास्थ्य और खाने का और अधिक ख्याल रखना होगा। अपने खाने में सब तरह के विटामिन खासकर ए ,ई और सी शामिल करें। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी। कई गिलास पानी भी पीयें। इससे आप पानी की कमी से बचेंगे और सक्रिय रह पायेंगे। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
जटिलताएं आज आपके प्रेम के रिश्तों में आयेंगी। आप या आपके साथी का छोटा भाई इस में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता हैं। इसका मतलब यह नहीं है की आप अपने साथी के बारे में कुछ गलत जानेंगे बल्कि आपके साथी के व्यक्तित्व के पहलु के बारे में आपको नया जानने को मिलेगा जिसके बारे में आप अनजान थे और ये आपके रिश्ते को और मजबूती प्रदान करेगा। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप धोखाधड़ी के शिकार हो सकते है। आज का दिन किसी भी बड़े निवेश या खरीद के लिए उपयुक्त नहीं है। आज धन के मामलो में किसी भी अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करे अन्यथा आपको काफी वित्तीय नुकसान उठाना पड़ सकता है , फिर भी सही समय पर पर्याप्त विवेक के साथ आसानी से आप अपने धन की रक्षा कर सकते हैं। आज यात्रा के लिए न कोई योजना बनाये और न ही कोई भुगतान करें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »