19 Apr 2024, 10:59:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 03 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 3 2020 12:09AM | Updated Date: Nov 3 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
अगर किसी के साथ इन दिनों आपके सम्बन्ध सही नही हैं तो आज उनसे इस बारे में बात कर सकते हैं। उनकी भी बात ध्यानपूर्वक सुनें। सामने वाले को ना तो इतनी छूट दें की आपको रोंदकर आगे बढ़ जाए,ना ही बहुत रुखा व्यवहार करना ठीक होगा। ऑफिस में आज किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति से मुलाकात सम्भव है,सतर्क और सक्रिय रहें। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने आपको फिटनेस कार्यक्रम की आदत डालने के लिए काफी समय दें। पिछले कई महीने से आपके दिमाग में यह बनात आई हुई है कि आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना है लेकिन आपको यह समझ नही आया है कि ऐसा आप कैसे कर पायेंगे ?अब आप इसके बारे में सक्रिय हो गए हैं और आप सही समय पर अपने स्वास्थ्य को ठीक कर ही लेंगे। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
आप और आपके साथी हाल ही में काफी व्यस्त थे , इसलिए आज एक दूसरे के साथ समय बिताने के लिए प्रयत्न करें। रात्रिकालीन भोजन करने किसी अच्छी जगह जाएं जहा आपका साथी आपकी और आकर्षित हो सके। प्रशंसा की भाव भंगिमा आपके रिश्तो को और आगे लेकर जाएगी। एकल व्यक्तियों के लिए भी किसी के साथ बाहर जाना महत्वपूर्ण होगा जो उन्हें इस रिश्ते को आगे ले जाने के लिए प्रेरित करेगा। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपको इस बात का आभास नहीं है की आपके सहकर्मियों को कितनी चिन्ताओ और तनाव से गुजरना पड़ रहा है। अपने समय को बचाने की बजाय उनकी चिंता को समझना आपके लिए आज ज्यादा जरुरी होगा। अगर आप फिर भी बिना सोचे समझे आगे बढ़ते जायेंगे तो आपको कड़ाई से सबक मिल सकता है। आपको एक नए घर का स्वामित्व मिल सकता है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »