18 Apr 2024, 10:11:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 02 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:10AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज आप थोड़े से अभिमान में रहेंगे और उसी के प्रभाव में रहकर सोचेंगे और काम करेंगे। इसी के कारण आप किसी बड़े अधिकारी से बात करते हुए आँखें नही मिला पायेंगे। यह अच्छा होगा या बुरा,यह आज आपको सोचना है ,हमारी सलाह यह है की आज अपने दिमाग की सुनें।  व्यवहार कुशलता का परिचय दें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा।  आपको हालाँकि इस बात का अहसास भी नही है परन्तु आप थोड़े से घमंडी हो गए हैं इसीलिए दूसरों की आलोचना करने की बजाय आपको इस बात पर ध्यान दें अचहिये कि आपका व्यवहार कैसा हो रहा है ?आपको अपने अन्दर झाँकने के लिए यह बहुत सही समय है और आपको अपने आपको नजदीक से देखने और जांचने के लिए इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आपके लिए खुशियाँ मनाने का समय है। जो लोग विवाहित हैं उन्हें कोई व्यक्तिगत खुशी मिलेगी जैसे बेहतरीन साथ का एक और वर्ष पूरा होने या परिवार में नये मेहमान के आने की ख़ुशी। जिनका अभी विवाह नही हुआ है ,उनके रिश्ते को परिवारवालों की ओर से जो काफी समय से इस रिश्ते का विरोध करते आ रहे हैं ,उनकी तरफ से हरी झंडी मिलने की संभावना है। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप कुछ समय से एक बदलाव पर विचार कर रहे है। आज आप एक ऐसे अवसर को देखेंगे जो आपको आकर्षित करेगा। सक्रिय रहे और निर्णय ले। आपको एक साक्षात्कार कॉल भी मिल सकती है। आपके आत्मविश्वास और विषय ज्ञान के साथ, एक साक्षात्कार को उतीर्ण करना आपके लिए कभी समस्या नहीं रही है। तो, पहला कदम उठाइए और निर्णय ले। एक सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करते समय अपने धन का ध्यान रखे और सावधान रहें।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »