24 Apr 2024, 18:20:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 02 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 2 2020 12:04AM | Updated Date: Nov 2 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आज आप विशेषकर हलके फुल्के मूड में रहेंगे।  सब समस्याओं का सामना चेहरे पर मुस्कराहट के साथ करेंगे। आज किसी विवाद में मैत्रीपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका भी अदा कर सकते हैं। आपकी मौजूदगी से ख़ुशी और रोनक रहेगी और शाम को पार्टी की जान बने रहेंगे। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी उर्जान्वित महसूस हो रहे हैं। यह सब आपके नियमित व्यायाम करने तथा संतुलित भोजन का परिणाम है,जिसका पालन आप लम्बे समय से करते आ रहे हैं। इसे बनाये रखें।  अगर संभव हो तो अपने स्वास्थ्य की जांच भी करा लें।  जो पेशे से स्वास्थ्य प्रशिक्षक हैं ,उनके लिए करियर में बहुत अच्छा समय है। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आपको अपने पार्टनर के करीब आने के लिए थोडा नम्र और ख्याल रखने वाला बनना होगा।  वह इस समय किसी बहुत महत्वपूर्ण मुद्दे पर काम कर रहे हैं।  आपको उन्हें प्रेरणा और हिम्मत देने की जरुरत है ताकि वह आपके साथ अपनी सब बातें बाँट सके।  अगर आप इस वक़्त उनका साथ देते हैं तो इससे आपके रिश्ते पर लम्बे समय तक टिकने वाला प्रभाव पड़ेगा। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन अपने विरोधियों को आमंत्रित करने एवं अपने बुनियादी ढांचे और अपनी ताक़त को दिखाने का एक सही दिन है। इसकी वजह से आपके धुर विरोधी बोली से पहले ही हार जाएंगे या किसी परियोजना पर आप अपने हस्ताक्षर कर पायेंगे जो की आपके व्यवसाय को आगे की और ले जाएगा। उच्च प्रतिष्ठा वाला पद आपको प्रदान होगा जो की आपकी ताकत और धन में वृद्धि करेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »