29 Mar 2024, 15:32:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 01 नवंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2020 12:08AM | Updated Date: Nov 1 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आप आज सकारात्मक उर्जा से भरे हुए हैं। हालाँकि आपका उद्देश्य अच्छा है परन्तु आपकी बातों का हर स्थान पर स्वागत नही होगा।  आपको अपनी प्रवृति का उपयोग अपने आप को ख़ुशी देने के लिए भी करना चाहिए और आज आप अपने ऊपर अच्छी खासी रकम खर्च कर सकते हैं। जहां तक दूसरों के बारे में आपकी राय का सवाल है ,अपने ऊपर थोडा सा नियंत्रण रखें क्योकि आपके कार्यकलापों को गलत भी समझा जा सकता है। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपकी ऑंखें लेंस की तरह हैं और लम्बे समय तक इनसे काम लेने पर आपको इनकी साफ़ सफाई भी करनी चाहिए। इसका एक अर्थ यह भी है कि आपको अपनी आँखों की जांच करानी चाहिए क्योंकि कार्ड्स के अनुसार वे भारी महसूस हो रही हैं। आपकी आँखों में कोई संक्रमण भी हो सकता है जिसका पता शायद आपको अभी न हो ,लेकिन बाद में उसका पता चलने पर आप एकदम से चौंक पड़ेंगे। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आपको यह समझना होगा कि सीमाएँ एक मर्यादित और स्वस्थ रिश्ते का सबूत हैं।  अपने पार्टनर के निजी दायरे में कोई दखलंदाजी करके उसे प्यार और देखभाल का नाम देने की कोशिश न करें।  यह भी जरूरी है कि आप अपने पार्टनर को खुद पर नियंत्रण करने की छूट भी न दें क्योंकि इससे भविष्य में आप दोनों के बीच गंभीर समस्याएँ हो सकती हैं। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
आपकी वित्तीय जरुरतो पर अनसोची व् अप्रत्याशित मांगों की वजह से दिन परेशानी में रह सकता हैं। आपने अपने सभी बकाया राशि का भुगतान कर दिया है यह सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी बिलों और अन्य दायित्वों की जाँच करें। अनदेखी में निकट भविष्य में वह राशि बड़ी मात्रा में आपको परेशान कर सकती है। आपको कुछ पुराने कर्ज का भुगतान करना पड़ सकता है जिसे आप भूल चुके थे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »