28 Mar 2024, 19:29:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कर्क' राशि के जातकों का 31 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 31 2020 12:05AM | Updated Date: Oct 31 2020 12:06AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कर्क दैनिक राशिफल
आज आप बिना किसी कारण के जिद्दी बने हुए हैं और सबके कहने तथा अपने खुद के मन की भी नही सुनना चाहते। आपको यह समझना है की इस रवैये से आपको कुछ हासिल नही होगा। आपको अपनी वर्तमान समस्याओं से पार पाने के लिए अपने दिल और दिमाग को खुला रखना होगा। 
 
कर्क स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप पिछले कई दिनों से अच्छी नींद नही ले पा रहे हो। अगर कुछ दिन और ऐसा ही चलता रहा तो आपको अनिद्रा की बीमारी हो जायेगी। इसीलिए बिस्तर से उठने और सोने का एक निश्चित कार्यक्रम बनाएं और अच्छे से उसक पालन करें। बेहतर मार्गदर्शन के लिए,अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें और मानें जो आपको इन्ही बातों का ध्यान रखने को कहेगी। 
 
कर्क प्यार और संबंध राशिफल
अभी पिछले कुछ दिनों में एक दुसरे के लिए आपके प्यार की सभी भावनाएं व्यर्थ की बाधाओं और गलतफहमियों में उलझकर रह गई हैं। आज कोई ऐसी घटना होगी जिससे आपके सारे संदेह मिट जायेंगे और एक दुसरे के लिए आपका सच्चा और गहरा प्यार तथा समर्पण खुलकर सबके सामने आ पायेगा। अपने पार्टनर की तारीफ करना न भूलें। अपनी अंतरतम की भावनाओं को रोमांटिक भाव भंगिमाओं से दिखाने का यह बहुत अच्छा समय है। 
 
कर्क कैरियर और धन राशिफल
आपने अपने व्यक्तिगत काम में व्यस्त होने के कारण अपने पेशेवर कार्यो को कुछ समय के लिए अधर में लटका दिया था , लेकिन लोगों को कार्यस्थल पर आपकी बुरी तरह से आवश्यकता है , हालाँकि अगर आप ई-मेल पर संदेश या फोन पर जवाब न दें पाये तो इसमें कोई बुराई नहीं है। व्यय बढ़ेंगे लेकिन आपको बहुत जल्द ही कुछ अप्रत्याशित धन प्राप्त होने के आसार है , जिससे आप अपनी वित्तीय स्थिति को काफी नियंत्रित कर लेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »