28 Mar 2024, 20:52:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मीन' राशि के जातकों का 30 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 30 2020 12:08AM | Updated Date: Oct 30 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मीन दैनिक राशिफल
आपका सकारात्मक दृष्टिकोण आपको सकारात्मक कदम उठाने के लिए ही प्रेरित करेगा। इससे आपको भविष्य में बहुत लाभ मिलेगा। अगर कोई आपसे उलझने की कोशिश करता भी है तो आप शांति बनाये रखें और दृढ़ता से अपनी बात सामने रखें। आज आपकी धार्मिक तथा रहस्य विज्ञान के कार्यों में रूचि बनेगी। 
 
मीन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने किसी करीबी की अच्छी सेहत की खबर मिलेगी। अगर आप पिछले कुछ समय से किसी प्रियजन की सेहत के बारे में चिंतित थे तो आज उस बारे में भी राहत की खबर मिलेगी। आपका कोई करीबी लम्बे समय से किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है। आज आपको उसका भी कोई समाधान मिल सकता है और यह बहुत ही कारगर साबित होने वाला है। 
 
मीन प्यार और संबंध राशिफल
आप जितनी भी कोशिश कर रहे है , लेकिन आपका साथी आप पर ध्यान नहीं दे रहा है। ये समय अपने कृत्यों से उसे संतुष्ट करने का है। आप घर जल्दी आये और हो सके तो अपने साथी के लिए खाना बनाये। अपने कमरे को प्रकाश व् मोमबत्तियों से सजायें। अपने साथी को ये दर्शायें की प्यार आपकी नस नस में है। आपका साथी इस बात को समझेगा। अगर आप अपने साथी से दूर है तो दूरभाष के द्वारा उससे संपर्क साध सकते है। 
 
मीन कैरियर और धन राशिफल
आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »