17 Apr 2024, 02:13:13 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 29 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 29 2020 12:10AM | Updated Date: Oct 29 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए बहुत शुभ है,आपको वित्तीय क्षेत्र में अपने प्रयासों के चलते लाभ होगा। आप अपने परिजनों के लिए सर्वोत्तम उपलब्ध चीज खरीदना चाहेंगे। बस इतना ध्यान रखें कि सारा पैसा खर्च न करके कुछ बचत भी कर लें। आप अपने पार्टनर के साथ कुछ बहुत ख़ास पल गुजारेंगे जिन्हें आप हमेशा याद रखेंगे। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
लोगों ने आपको बुरा आदमी समझ लिया है। उन्हें समझने दें और निराश न हों। समय क एगुजरने के साथ साथ उन्हें खुद ही पता चल जाएगा कि आप कैसे आदमी हैं। अपनी प्राथमिकताओं के बारे में एक बार फिर से सोच लें –आपको क्या क्या करना है और क्या नही ?इन प्रश्नों का उत्तर प्राप्त करने के लिए तैराकी करें और दौड़ लगायें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आज आप भावनात्मक रूप से आक्रामक मूड में हैं और ऐसा हो सकता है कि कोई भी काम या बात आपकी भावनाओं को भडका दे और आप ऐसी प्रतिक्रियां दे बैठें जिसका कोई तुक न बनता हो। आज आप छोटी छोटी खुशियों और किसी की सहायता को भी बड़ी बात मानेंगे। आपको पार्टनर को भी आपकी सॉफ्ट साइड दिखाई देगी। वैसे इस मूड में आप कभी कभार ही होते हैं। इससे आपके पार्टनर को आश्चर्य तो होगा लेकिन सम्बन्ध में मजबूती ही आएगी। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन अगर आप वाहन , दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश को दोबारा परखे और जहा जरुरी हो उसमे बदलाव लाये जिससे की आपकी लाभ की सीमा बढे। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। सट्टा बाजार के लिए भी काफी हद तक आज का दिन काफी अछा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »