29 Mar 2024, 12:58:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'वृषभ' राशि के जातकों का 27 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 27 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 27 2020 12:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वृषभ दैनिक राशिफल
आज आप किसी भी ,अच्छे-बुरे तरीके से अपना लक्ष्य पा लेने के मूड में हैं। काफी समय तक हाशिये पर रहने के बाद आपको आज अपने ग्रहों की बदौलत काफी आत्मविश्वास का अनुभव होगा। आप अपनी मानसिक प्रवृति के आधार पर फैसले ले सकते हैं,यकीन मानिए वे सही ही साबित होंगें। 
 
वृषभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपने अपना वजन कम करने सम्बन्धी एक बहुत बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। आज आपको इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। शायद कोई आपको चोकलेट देगा या आपके पसंदीदा जंक फ़ूड के लिए आमंत्रित करेगा,लेकिन आप आसानी से इस लालच से बहर निकल पायेंगे और अगर आप एक बार ऐसा करने में कामयाब हो गए तो बहुत जल्द अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। 
 
वृषभ प्यार और संबंध राशिफल
आज अपने साथी के साथ बाहर जाने का उपयुक्त समय है। इस समय का कुछ हलकी फुलकी बातो से आनंद ले। किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचे। साथ ही साथ अपने साथी की भावनाओ को तोलने की कोशिश न करे। आपका साथी भी जश्न के मूड में है और किसी तरह की प्रतिबद्धता से बचने की मुद्रा में है। हालाँकि अभी सब कुछ थोड़ा जल्दबाजी होगी। आपका ये रिश्ता बहुत गहरा हो कर फ़ैल सकता है या एक सिटी की तरह बजने के बाद टाय टाय फिस हो सकता है। अच्छे समय का आनंद उठायें। 
 
वृषभ कैरियर और धन राशिफल
कुछ परिवर्तन आपके कार्यस्थल में होने की संभावना है। वे पहली बार में हतोत्साहित लग सकते है, लेकिन जल्द ही वे आप के लिए नए अवसर को खोलेंगे , लेकिन इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आपको साहस और विश्वास की छलांग लगाने की आवश्यकता पड़ेगी। ये उद्यम आपको जोखिम भरा लग सकता है, लेकिन जो आप करोगे , उसमे आनंद आएगा और जल्द ही इस में सफल होने की उम्मीद भी रहेगी। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »