29 Mar 2024, 13:04:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मकर' राशि के जातकों का 26 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:09AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मकर दैनिक राशिफल
आज आप किसी असम्भाव्य साझेदारी की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। इससे आपको रोमांस,रोमांच और साहसी होने की अनुभूति तो होगी परन्तु यह देखना होगा कि यह साझेदारी कितनी सफल होगी। किसी अप्रत्याशित श्रोत से समर्थन-सहायता प्राप्त हो सकती है। हालाँकि यह अवसर बहुत कम समय तक ही मिलेगा ,इसलिए आपको जल्दी ही फैसला लेना होगा। 
 
मकर स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपका व्यक्तित्व काफी आकर्षक है और आपको यही जादू बनाये रखना है। इसके लिए आपको बस नियमित रूप से व्यायाम करना है। आपका दिमाग भी काफी तेज और सक्रिय है। अपनी दैनिक गतिविधियों के दौरान सावधान रहें,आपको अप्रत्याशित रूप से कोई छोटी-मोटी चोट आ सकती है। 
 
मकर प्यार और संबंध राशिफल
आप अभी हाल ही में किसी के साथ रोमांटिक रिश्ते में बंधे हैं। वैसे आप इस व्यक्ति को पहले से भी जानते हैं लेकिन इनकी कई कमियों को देखकर आपको अब आश्चर्य हो रहा है ,जो आपके सामने अब आई हैं। वह आपकी उम्मीदों को समझने और उनपर खरा उतरने की कोशिश में नाकाम रहा है। आपको उसे कुछ समय देना होगा। धीरे धीरे ही सही लेकिन वह आपको जरुर समझना शुरू करेगा। 
 
मकर कैरियर और धन राशिफल
कुछ वित्त और कैरियर के विभिन्न अवसर आज आपके सामने आ सकते हैं और आप उन्हें लेने के लिए अभिभूत होंगे लेकिन थोड़ा उलझन भी महसूस कर सकते हैं की किस दिशा में जाये। सावधान रहें की ये अनिर्णय आपको पंगु न बनाये। अगर आप सही दिशा में आगे बढ़ते है , तो यह पूरी तरह से आपके वित्तीय भविष्य को बदल सकता हैं। त्वरित और निर्णायक कार्रवाई आज के दिन की आवश्यकता है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »