29 Mar 2024, 13:14:40 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 26 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:07AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
आप आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और किसी अधूरे पड़े काम को हाथ में लेंगे। समस्याएं आएँगी लेकिन आपका रास्ता नही रोक पाएंगी। कोई अच्छा दोस्त आपका साथ देगा। कार्यस्थल पर मिलने वाले एक महत्वपूरण सम्बन्ध की सहायता से नया मौका मिलेगा। अतीत के फेर से निकलकर आगे की सोचें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपने अपना वजन कम करने सम्बन्धी एक बहुत बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। आज आपको इसके लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। शायद कोई आपको चोकलेट देगा या आपके पसंदीदा जंक फ़ूड के लिए आमंत्रित करेगा,लेकिन आप आसानी से इस लालच से बहर निकल पायेंगे और अगर आप एक बार ऐसा करने में कामयाब हो गए तो बहुत जल्द अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप सावधान नही रहेंगे तो कोई तीसरा पक्ष आपकी लव लाइफ में काफी हस्तक्षेप कर सकता है और गंभीर गलतफहमियां पैदा कर सकता है। आपको अपनी और पार्टनर की भी भावनाओं का विशवास करना सीखना चाहिए। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान देने की बजाय अपनी भावनाओं पर अधिक ध्यान दें। आपको जो प्रोफेशनल मुद्दे परेशान करते हैं ,उनके बारे में भी अपने पार्टनर से भी बात करनी चाहिए। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आपने पिछले कुछ दिनों में कुछ अधिक खर्च किया है जिसके आप आदी नहीं हैं। आज सतर्कता की अवस्था आप के अंदर रहेगी। आपके दृष्टिकोण में एक उल्लेखनीय बदलाव आएगा और आप अपने बजट को सख्त बनाने और धन संचय पर अधिक जोर देंगे , हालाँकि आपको अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा की आपका धन बर्बाद और खत्म हो जाएगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »