19 Apr 2024, 07:10:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मेष' राशि के जातकों का 26 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 26 2020 12:04AM | Updated Date: Oct 26 2020 12:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेष दैनिक राशिफल
आप व्यवसायिक या निजी कारणों से यात्रा कर सकते हैं। हालाँकि इस समय आपके लिए यात्रा करना मुश्किल होगा लेकिन आप कर पायेंगे और इससे आपको लाभ भी होगा। जो लोग पहले आपकी उदारता को नही समझते थे ,अब उन्हें भी इसकी कीमत समझ आएगी। 
 
मेष स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आजकल यात्रा करने की वजह से आप अपने सामान्य फिटनेस कार्यक्रम का पालन नही कर पा रहे हैं ,विशेषज्ञों से सलाह लेकर अपना कार्यक्रम दुबारा बनाएं। आपको आज संक्रमण होने की भी आशंका है,इसके लिए कोई हल्की-फुलकी दवा लेना फायदेमंद रहेगा लेकिन कोई तेज दवा लेने से आपका पेट गंभीर रूप से ख़राब भी हो सकता है। 
 
मेष प्यार और संबंध राशिफल
आप सामने वाले को अपनी हंसी मजाक से प्रभावित करना चाह रहे हो लेकिन या तो वह आपसे प्रभावित नही होगा या फिर आप पर यह बात जाहिर नही होने देगा। शायद आपको उस पर प्रभाव जमाने के लिए कोई और तरीका ढूँढना पड़ेगा। जिसे आप किसी का दिल जीतने का सबसे अच्छा तरीका समझते हैं ,हो सकता है सामने वाले को पसंद न आये , इसीलिए जरुरत पड़ने पर उसमें बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। 
 
मेष कैरियर और धन राशिफल
आपके कार्यस्थल पर कोई अपने घमंड में अपनी उपलब्धियों को गिना सकता है , परन्तु आप बुरा न माने क्यों की वह आपको बुरा महसूस कराना चाहता है। आपने इस अनुपात में पहले ही इन उपलब्धियों को छुआ है। वित्तीय मोर्चे पर आप को पहले ही आपकी जरुरत या उससे ज्यादा ही मिला है जिसे आप संजोके रख सकते है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »