23 Apr 2024, 22:08:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 24 अक्टूबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 24 2020 12:10AM | Updated Date: Oct 24 2020 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
आप आजकल हर किसी की नजर में हैं। जल्दी ही आप अपने दुश्मनों को पहचान जायेंगे। इनसे निपटते हुए सावधान रहें क्योंकि ये लोग आपको भड़काकर आपको गलत साबित करना चाहते हैं। यदि बहुत ज्यादा विरोध हो रहा हो तो पीछे हट जाएँ। हालाँकि आपको कोई ऐसा भी मिलेगा जिसपर आप यकीन कर सकते हो। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपमें बेहतरीन प्रशिक्षक होने की प्राक्रतिक योग्यता है। लेकिन अगर कोई आपके आसपास आपको खुद की देखभाल के बारे में याद दिलाने वाल न हो तो आपको खुद का ख्याल रखना याद नही रहता। लेकिन यह याद र्खेबं कि आपका स्वास्थ्य ही आपके लिए सबसे बड़ा निवेश है। अगर आपने कभी इस तरह नही सोचा है तो अब इस बारे में सोचने का सही समय है। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आप काफी संबंधों में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं और अब छोटे छोटे संबंधों से बोर हो चुके हैं।  अब आपको अपने निजी दायरे में वापस आ जाना चाहिए जहां कोई झाँक भी न सके।  अगर आप किसी सम्बन्ध से परेशान हो चुके हैं और इससे पूरी तरह बाहर नही निकल पा रहे तो अपने साथी को इस बारे में बताकर आप छोटा सा ब्रेक तो ले ही सकते हैं। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज आप व्ययसायी की तरह सोचेंगे और धन पर नियंत्रण रखेंगे। इसका परिणाम यह होगा की धन तो संचित होगा पर आपके परिवार के खर्चे बढ़ेंगे जिसका उत्तर आपको ढूढ़ना होगा। असुरक्षा की भावना की वजह से आप जरुरत के खर्चो पर भी लगाम लगाने की कोशिश कर सकते है। इस तरह की कृपणता की प्रवृत्ति से आपको बचना होगा क्यों की आपका धन प्रवाह सुचारू रहेगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »