20 Apr 2024, 12:21:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'मिथुन' राशि के जातकों का 15 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2020 12:07AM | Updated Date: Sep 15 2020 12:07AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन गृहों की स्थिति के कारण उलझन में डालने वाला रहेगा। आप किसी परेशान करने वाली समस्या के बारे में लगातार सोचते रहेंगे। लेकिन केवल सोचते रहने से कुछ समाधान हाथ न लगेगा। आप जैसा सोच रहे थे आज आपको उससे विपरीत सूचनाएं मिलेंगी जिसके कारण आपको अपने पहले से सोचे हुए में बदलाव करना पड़ेगा। 
 
मिथुन स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आप काफी व्यस्त तो हैं लेकिन इसके कारण अपनी एक्सरसाइज को न छोड़ें। जिम में आज नई मशीन पर मेहनत करके देखें। आप फिटनेस के साथ साथ अपनी सुरक्षा के लिए भी करते या मार्शल आर्ट सीख सकते हैं। अगर मार्शल आर्ट सीखने की योजना बनाते हैं तो अपनी रूटीन एक्सरसाइज को कुछ दिन के लिए छोड़ दें,नियमित जिम कार्यक्रम फिर उसके बाद शुरू करें। 
 
मिथुन प्यार और संबंध राशिफल
आपके दिल-दिमाग में एक साथ बहुत सी विपरीत भावनाएं चल रही हैं। वास्तव में , आपके लिए एक से अधिक रोमांटिक पार्टनरों में से किसी एक को चुनना बहुत मुश्किल हो रहा है। हालाँकि इसका जवाब बिलकुल स्पष्ट ही है फिर भी आपको कई बार अलग अलग भावनाएं अपनी तरफ खींचेगी। इसीलिए ,इस समय अपनी लव लाइफ के बारे में कोई भी बड़ा फैसला न लें। 
 
मिथुन कैरियर और धन राशिफल
आज आपको कुछ छुपे हुए शत्रु से सावधान रहने की जरुरत है। यह व्यक्ति आपके साथ मित्रतापूर्ण भाव से आपके साथ काम कर रहा है पर जैसे की इतिहास अपने आप को दोहराता है यह व्यक्ति प्रतिकार कर सकता है या इसके विचार आपसे भिन्न हो सकते है। आज आपके लिए ये अछा होगा की आप अपने सारे कार्यो का निष्पादन सही समय पर कर ले ताकि काम का कोई बोझ न रहे और आपको अपने मालिक की डाट न सुननी पड़े। 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »