29 Mar 2024, 06:24:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'कुंभ' राशि के जातकों का 14 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2020 12:10AM | Updated Date: Sep 14 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

कुंभ दैनिक राशिफल
अपने सब विचारों को एक साथ रखकर सोचें,इससे जो निष्कर्ष निकलेगा ,उससे आपको स्थितियों से निपटने में काफी मदद मिलेगी। अपने आप को उन चीजों में ना फंसने दें जिनमे आप विश्वास नही रखते। इन्हें छोड़कर आगे बढ़ जाएँ। इधर –उधर की हांकना आपकी आदत नही है ,लेकिन कई बार आपको ना चाहते हुए भी यह करना पड़ता है। 
 
कुंभ स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
अपने दिन की शुरुआत या अंत एक अच्छी धीमी सैर के साथ करें। इससे आपको राहत भी मिलेगी और सकारात्मकता भी। अपने किसी करीबी को साथ चलने को कहें। दिन में आप पर थकावट हावी हो सकती है। तनाव न लें,सही समय आने पर सब कुछ अपने आप ही ठीक हो जाएगा। कफीन वाले पेय पदार्थों की बजाय ताजा जूस पीयें। 
 
कुंभ प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन प्यार के लिए उपयुक्त है। अपने प्रिय के लिए अपनी प्रशंसा और प्यार का इजहार उसके लिए कुछ स्पेशल करके करें और देखें की दिन कैसे ख़ास बन जाएगा। रोमांस की संभावना है। अगर आप अकेले हैं तो आज आपकी मुलाकात अपने प्यार से हो सकती है या फिर आप अपने किसी करीबी को ही नए सिरे से रोमांटिक तरीके से देख सकते हैं। 
 
कुंभ कैरियर और धन राशिफल
आज उत्तरार्द्ध में एक व्यापारिक यात्रा आपको करनी पड़ सकती है। यह बौद्धिक विवेक को बढ़ाने के लिए एक महान अवसर होगा। अगर आप अपने आप को बोझिल महसूस कर रहे है , तो पूर्वाद्ध में अवकाश लेकर अपने आप को तैयार करे की किस तरह से आप अपने आप को औरो के सामने प्रस्तुत करेंगे। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »