कन्या दैनिक राशिफल
आज आप पायेंगे कि आप कितने ही अच्छे और सही सुझाव दें,कोई आपकी बात मानने को तैयार नही है। इससे आप काफी निराश अनुभव करेंगे लेकिन आपको यह अनुभव करने की जरुरत है कि आपके सुझाव तो बेशक अच्छे हैं , लेकिन आपका रवैया ऐसा है कि जैसे आप किसी पर कृपा कर रहे हैं। इसीलिए लोग आपकी सलाह का उल्टा कर रहें हैं। खुद को और अपने रवैये में बदलाव लायें फिर बेहतर नतीजे मिलेंगे।
कन्या स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपको अपने दोस्तों के बीच लोकप्रिय होने के लिए थोडा नम्र बनना होगा। आपको हालाँकि इस बात का अहसास भी नही है परन्तु आप थोड़े से घमंडी हो गए हैं इसीलिए दूसरों की आलोचना करने की बजाय आपको इस बात पर ध्यान दें अचहिये कि आपका व्यवहार कैसा हो रहा है ?आपको अपने अन्दर झाँकने के लिए यह बहुत सही समय है और आपको अपने आपको नजदीक से देखने और जांचने के लिए इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए।
कन्या प्यार और संबंध राशिफल
अगर आप अपने लिए बिलकुल परफेक्ट आदमी ढूँढना चाहते हैं तो न ढूँढें। कई बार हम फिल्मों में देखकर अपने मन में ऐसे लड़के या लड़कियों की तस्वीर संजो लेते हैं लेकिन सच में वैसे बंदे नही हो सकते। अगर आप भी यही कर रहे हैं तो आपकी खोज बेकार है। अगर आप अपनी अपेक्षाओं को जरा कम कर लें तो आपको अपनी रूचि का कोई मिल ही जाएगा।
कन्या कैरियर और धन राशिफल
आज आपको अपने कार्यक्षेत्र से संभंधित कार्य में अपने मित्रो और सहकर्मियों से सहायता मिल सकती है। आप उनको अपना आभार देना न भूले और बदले में आप भी समय पड़ने पर उनकी सहायता करे। धन एवं नकदी प्रवाह में सुधार आयेगा। इस दिन आपको अपने अनावश्यक खर्चो पर भी लगाम लगानी होगी क्योकि आप अछा कमाएंगे पर साथ साथ आपके खर्चे घटाने आपके लिए मुश्किल होंगे।