25 Apr 2024, 15:40:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'सिंह' राशि के जातकों का 13 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 13 2020 12:15AM | Updated Date: Sep 13 2020 12:16AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिंह दैनिक राशिफल
दिन के आगे बढने के साथ चिंता भी बढ़ेगी। लेकिन लक्ष्य प्राप्त करने तक हिम्मत ना छोड़ें। हारना या जीतना नही,आपके प्रयास सबसे अधिक महत्वपूर्ण हैं। आपने निरंतर प्रयास किये हैं ,लेकिन अभी इन्हें बनाये रखना होगा। समस्याओं की तह तक जाने की कोशिश करें ताकि इन्हें हमेशा के लिए ख़तम कर सकें। 
 
सिंह स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
थोड़ी से मेहनत और धीरज के साथ आपका दिन आज बहुत सफल सिद्ध हो सकता है लेकिन सबसे बड़ी चुनौती धीरज बनाये रखन ही है। आपको समय बहुत ही धीमी गति से सरकता हुआ महसूस होगा और आपको लगेगा कि जिस गति से आप चाहते हैं उस गति से अब कुछ भी नही हो रहा। लेकिन अगर आप जल्दी करने की कोशिश करेंगे तो सारा एजेंडा ही उल्टा-पुल्टा हो जाएगा। अपनी ऊर्जा को नियंत्रण में रखने के लिए दिन की शुरुआत किसी राहत देने वाली एक्सरसाइज से करें। 
 
सिंह प्यार और संबंध राशिफल
आप जहां कहीं भी जाते हैं आपको अपने बीते हुए दिनों की याद दिलाने वाला कुछ न कुछ मिल ही जाता है जहां आपने अपने प्रियतम के साथ प्यार भरा समय बिताया था। यह तो कहा ही जा सकता है कि अब वह पुरानी बात नही रही है। उन बातों के लिए अपना मन दुखी न करें ,कुछ चीजों को चाहते हुए भी नही बदला जा सकता इसीलिए उन्हें वैसे ही रहने दें जैसी वे हैं। 
 
सिंह कैरियर और धन राशिफल
आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं , लेकिन आप इन बातों में लिप्त न हो नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लोग इसे एक अपराध के रूप में लेंगे और हमेशा के लिए आप अपना विश्वास खो सकते हैं जो इतने सालों में अपने अपने लिए बनाया है, इसलिए इस तरह के कृत्य से दूर रहे और बस आप अपने हर कार्य में ईमानदारी का प्रदर्शन करे , जिस तरह से आपने हमेशा से किया है !
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »