29 Mar 2024, 10:32:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 10 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 11 2020 12:12AM | Updated Date: Sep 11 2020 12:13AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
व्यवसाय सम्बन्धी परेशानियां हल होंगीं लेकिन तब तक आपको बोलने ,लिखने और काम में भी आक्रामक नही होना है। निजी जीवन से सम्बंधित परेशानियां झेल रहे लोगों को अपनों के लिए समय निकालना चाहिए। आप लम्बे समय से स्वस्थ्य की उपेक्षा क्र रहे हैं ,इस पर ध्यान दें। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आपके आसपास कोई आज बीमार अनुभव कर रहा है ,आपको उसकी काफी देखभाल करनी पड़ सकती है लेकिन चिंता न करें |आपके उसकी मदद करने से आपका भी कुछ अच्छा ही होगा |आपको आज छोटे –मोटे संक्रमणों से सावधान रहना होगा |आपके लिए अपनी खुद की या किसी करीबी की छोटी छोटी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरंदाज करना भविष्य में महंगा साबित हो सकता है |
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
यह जरूरी है कि आप अपनी रोमांटिक लाइफ के मामले में आराम से काम लें | आप हर एक भावना के बारे में बहुत जल्दी गंभीर हो जाते हैं ,ऐसा करते रहना अब संभव नही होगा | आपको अब जरा धीमे चलना होगा | अपनी बेचैनी को रोमांस और प्यार के इजहार के पुराने तरीकों से बदल लें हालाँकि आपका दिमाग आपको सब कुछ तेजी से करने को कहेगा| प्यार भरे छोटे छोटे इशारे आपकी बात को समझाने के लिए काफी होंगे |
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
आज का दिन शेयर बाजार में निवेश के लिए उत्तम है परन्तु आपको अपने निवेश को लेकर सतर्क रहना होगा। आज के दिन अगर आप वाहन , दवाई या सौन्दर्य प्रसाधन उद्योग में निवेश करेंगे तो वो काफी फायदेमंद साबित होगा। ये बहुत जरुरी है की आप अपने निवेश को दोबारा परखे और जहा जरुरी हो उसमे बदलाव लाये जिससे की आपकी लाभ की सीमा बढे। आज का दिन काफी लाभप्रद है और उसे बेकार न जाने दे। सट्टा बाजार के लिए भी काफी हद तक आज का दिन काफी अछा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »