29 Mar 2024, 03:24:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Astrology

राशिफल: 'तुला' राशि के जातकों का 07 सितंबर 2020 का शुभ राशिफल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 7 2020 12:10AM | Updated Date: Sep 7 2020 12:12AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

तुला दैनिक राशिफल
आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं। लेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें। आप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे। 
 
तुला स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल
आज आप आराम के मूड में हैं। आप इसके लिए अलग-अलग तकनीकों जैसे मसाज ,तैराकी या खुद का ख़ास ख्याल रख सकते हैं। योग भी अच्छा विकल्प है। दिन के दुसरे भाग में या तो आपके पास मेहमान आयेंगे या आप किसी के घर जा सकते हैं। पार्टी करते हुए भी अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना न भूलें नही तो पेट दर्द से परेशान हो सकते हैं। दोस्तों और परिवार के बीच व्यस्त रहेंगे। 
 
तुला प्यार और संबंध राशिफल
आज का दिन कुछ बातों को स्पष्ट करने और छिपी हुई बातों को सामने लाने के लिए बिलकुल उपयुक्त है। बातों को स्पष्ट करना एक ऐसी जरूरत है जिसे आप टालते रहे हैं। इससे आपके सम्बन्ध में पारदर्शिता आएगी और नई ताजगी मिलेगी। दिन के आखिर में शाम तक प्रिय की ओर से रोमांटिक मूड का तोहफा मिल सकता है। 
 
तुला कैरियर और धन राशिफल
हालाँकि की आज आप अपने सभी कार्यों को जल्द पूरा करने में बहुत ज्यादा सक्षम हैं लेकिन आप अपने में बेचैनी , असावधानी और सुस्ती महसूस करेंगे और नतीजतन अधिक समय होने के बावजूद आपका बकाया कार्य और जिम्मेदारियां बढ़ती हुई चली जाएंगी। एक दिन की छुट्टी लेना इस का उपाय है ताकि अगले दिन आप तरोताजा महसूस करे। यह बेचैनी वास्तव में तनाव के कारण है , जिसे आपको अपनी उत्पादकता बढ़ने के लिए त्यागना होगा। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »